पटना......न्यूज़ पेपर्स एंड पब्लिकेशंस के बैनर तले बिहार का सर्वश्रेष्ठ दैनिक आर्यावर्त -इंडियन नेशन
के पूर्व लेखाधिकारी रहे चंद्रशेखर झा (द्वितीय)का निधन लगभग 82 वर्ष की आयु में,उनके पटना निवास पर हो गया।डिफेंस कालोनी निवास पर श्रद्धा -सुमन अर्पित करते हुए लोगों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें कुशल प्रशासनिक पदाधिकारी कहा। उनका पैतृक गांव मधुबनी जिला के बेनिपट्टी अनुमंडलीय पाली ग्राम पंचायत है।खबर फैलते ही वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। सर्वेश्री भूषण झा, बृजकिशोर झा, हरि मोहन झा, भवनाथ झा,कला नाथ झा,अवध किशोर झा, उग्रेस झा, चंद्र कुमार झा, सुधीर झा, लड्डू झा, गोविन्द झा,रूद्र देव झा पत्रकार समेत अनेक लोगों ने उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की। पटना के गुलबी घाट पर उनका संस्कार किया गया।वे अपने पीछे दो पुत्र पुत्रियां, दर्जनों नाती-पोते, विधवा तथा भरा-पुरा परिवार छोड़ गए है। मुखाग्नि सीआईएसएफ अधिकारी ज्येष्ठ पुत्र संजय झा ने दिया।